150 किलो पॉलिथीन जब्त करते खाद सुरक्षा अधिकारी एवं नगर निगम की टीम।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन और बकरीद के त्योहार पर आमजन मानस को सुरक्षित खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध लगने पर मिठाई का नमूना लिया गया।
जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुुमर ने बताया कि जाटवपुरी फिरोजाबाद स्थित एवन स्वीट से बर्फी (खोया, चीनी, चांदी वर्क से निर्मित) का नमूना लिया गया। अन्य दुकानें बंद हो गईं। अमित गुप्ता से 150 किलोग्राम प्लास्टिक थैली जब्त करके 25000 रु पये का जुर्माना वसूला गया।