फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाजल में ब्रेक का जायजा लेने पहुंची महापौर

विज्ञापन
गंगाजल की आपूर्ति में ब्रेक पर नंदपुर स्थित इंटेक प्लांट का निरीक्षण करने पहुंची महापौर नूतन रा? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
महापौर ने इंटेक प्लांट का किया निरीक्षण
विज्ञापन

गंगाजल की आपूर्ति में अवरोध की पहले से जानकारी देने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। विगत कुछ दिनों से शहर में कई स्थानों से गंगाजल की आपूर्ति बाधित होने की शिकायत पर महापौर नूतन राठौर ने शनिवार को नंदपुर स्थित वाटर इंटेक प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सिंचाई विभाग, जलकल विभाग, नगर निगम और जल निगम के अधिकारी साथ रहे।
महापौर नूतन राठौर ने निरीक्षण के दौरान पाया कि नंदपुर वाटर इंटेक प्लांट की नहर में घास आदि जमा होने के कारण जलापूर्ति बाधित हो रही है। गंगाजल की आपूर्ति सुचारु कराने हेतु तत्काल अपने सामने ही नहर में पोकलेन मशीन एवं कर्मचारियों द्वारा सफाई कार्य कराया। साथ ही सिंचाई विभाग एवं जल निगम के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि भविष्य में इस प्रकार की समस्याओं को पूर्व में ही उनके संज्ञान में लाया जाए। महापौर ने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा घास आदि से होने वाले अवरोध और सफाई की जानकारी पहले से देनी चाहिए, जिससे शहर की जनता को जलापूर्ति ब्रेक होने के रोस्टर से पहले से ही अवगत कराया जा सके। समय से सफाई की जानकारी न देने के कारण की चलती नहर में सफाई करानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर को पांच सेक्टर में बांटकर किया सैनिटाइज
फिरोजाबाद। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए नगर निगम द्वारा शहर को पांच सेक्टर में बांटकर सैनिटाइज कराना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही प्रत्येक सेक्टर में एक टीम का गठन किया गया है। इसके साथ ही शनिवार को कई क्षेत्रों में सेनिटाइजेशन किया गया। शहर के संक्रमित इलाके भी सैनिटाइज किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें