फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर शिक्षा निदेशक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, देखी आनलाइन वेबकास्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राज्य परियोजना के अपर शिक्षा निदेशक लखनऊ विष्णुकांत पांडेय ने जनपद के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर रखे प्रश्न पत्र और उत्तर-पुस्तिकाएं देखीं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और ऑनलाइन वेबकास्टिंग भी देखी। देहात क्षेत्रों के करीब नौ विद्यालयों के हालात भी देखे।
विज्ञापन

अपर शिक्षा निदेशक विष्णुकांत पांडेय सबसे पहले टूंडला के राजकीय इंटर कालेज का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां उन्होंने विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे। उन्होंने कक्षाओं में बैठकर देखा कि वेबकास्टिंग में प्रत्येक सीट आ रही है या फिर नहीं। अपर शिक्षा निदेशक कृषक इंटर कालेज पचोखरा का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां अलमारी में दो ताले लगाने के निर्देश दिए। ताकि प्रश्न पत्र पूरी तरह सुरक्षित रहें।
साथ ही प्रश्नपत्रों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में ही रखने के निर्देश दिए। इसके बाद जवाहरलाल इंटर कालेज रती गढ़ी, आछेलाल इंटर कालेज जेड़ाझाल, मार्गश्री इंटर कालेज पैढ़त, एनबीएल इंटर कालेज मुस्तफाबाद, एबीएल इंटर कालेज, साहब सिंह इंटर कालेज नगला सुखी, दयानंद सरस्वती कालेज जाजूमई, महाराज सिंह इंटर कालेज पोपगढ़ का निरीक्षण किया। डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान डीआईओएस रितु गोयल भी साथ रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें