फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसास और एसएलआर पड़ी कम, थ्री नोट थ्री की रायफल से होगी सुरक्षा

विज्ञापन
कोटला रोड स्थित गल्ला मंडी से पंचायत चुनाव के लिए रवाना होते पुलिसकर्मी थ्री नोट थ्री की राइफल लि - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पंचायत चुनाव में पुलिस महकमे में इंसास और एसएलआर जैसे आधुनिक हथियारों की कमी पड़ गई है। इस कमी के को पूरी करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने पुलिस लाइन में जमा थ्री नोट थ्री की रायफलों को निकालवा लिया है। अब इन रायफलों के सहारे मतदान केंद्रों की सुरक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के कोटला रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी से रविवार को पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिसकर्मियों को मतदान केंद्र की सुरक्षा के लिए हथियारों के साथ रवाना किया गया। मतदान केंद्र और मतपेटिका की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिस कर्मियों के पास थ्री नोट थ्री की रायफलें नजर आईं।
हालांकि इन रायफलों को एक वर्ष पूर्व थानों से पुलिस लाइन में जमा करा दिया गया था और थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को एसएलआर के साथ इंसास दी गई थी। हालांकि पंचायत चुनाव में इंसास और एसएलआर की कमी के कारण अधिकारियों ने एक बार फिर थ्री नॉट थ्री रायफल को निकलवा लिया।
विज्ञापन

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंसास और एसएलआर की संख्या कम होने और होमगार्डों को चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त न होने के कारण थ्री नोट थ्री की रायफल के साथ चुनाव ड्यूटी में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें