फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हाईटेंशन तारों से हुए हादसे की प्रशासनिक जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आसफाबाद में हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से चार बच्चों के झुलसकर घायल होने और कई घरों के उपकरणों के फुंक जाने के मामले की जांच एडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी ने शुरू कर दी है। कमेटी ने एक्सईएन ट्रांसमिशन को तलब करके उनसे इस क्षेत्र में लाइन बिछाए जाने और उसके क्या नियम है इसकी जानकारी मांगी है। शीघ्र ही टीम मौके पर जाकर जांच-पड़ताल करने का काम करेगी।
विज्ञापन

थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद शांतिनगर में 20 सितंबर को कबूतर उड़ाने के दौरान पाइप हाईटेंशन तारों की जद में आ जाने से चार बच्चे झुलस गए थे। एक मकान का लिंटर चटकने के साथ 25 से अधिक घरों के उपकरण तक फुंक गए थे। घटना के बाद डीएम संतोष कुमार शर्मा ने घायल बच्चों का हाल जाना था।
पूरे मामले की जांच को एडीएम नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर दी थी। एडीएम नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के तारों के कारण घरों में करंट फैलने के मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें