फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक बनकर पहुंचे खाद्य निरीक्षक, कालाबाजारी करने पर विक्रेता पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। खाद्य पदार्थों की जमाखोरी और कालाबाजारी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद भी प्रशासन ने सख्ती दिखाना शुरू कर दी है। डीएम चंद्र विजय सिंह के बाद खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार टूंडला में सब्जी मंडी के सामने परचून की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंच गए। कालाबाजारी करने पर दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। कार्रवाई से दुकानदारों में भी हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

दुकानदार कृपाल सिंह द्वारा कालाबाजारी करने की शिकायत खाद्य निरीक्षक को पूर्व में ही मिली थी। इसके चलते वह दुकान पर पहुंचे और आटा मांगा तो 30 रुपये किलो के हिसाब से आटा दिया। अरहर की दाल 110 रुपये किलो दी जा रही थी। ब्रेड पर 25 रुपये प्रिंट अंकित था किंतु 27 रुपये में ग्राहकों को बेची जा रही थी। इस पर खाद्य निरीक्षक ने दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। वहीं, जिला अभिहित अधिकारी के आदेश पर मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह ने थाना दक्षिण स्थित सब्जी मंडी में तोताराम घी, तेल की दुकान और अनिल की किराना स्टोर को मुनाफाखोरी के कारण बंद करा दिया।
जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि दुकानदारों को अनिवार्य रूप से सामान की रेट लिस्ट लगानी होगी। अन्यथा शिकायत मिलने पर मान लिया जाएगा कि कालाबाजारी हो रही थी। टीमों को आदेश दे दिए कि वह ग्राहक बनकर दुकान पर जाएं। जो भी दुकानदार कालाबाजारी करते हुए मिले, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें