फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नींव के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत

Mon, 03 Jul 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के बीपीएल ग्राउंड के पास मकान निर्माण के लिए खोदी गई नींव में भरे बारिश के पानी में खेलते समय भाई-बहन गिर पड़े। पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन को आसपास मौजूद लोगों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। बच्चे की मौत से घर में मातम पसरा गया।थाना रामगढ़ क्षेत्र की ताडो वाली बगिया निवासी अब्दुल नईम का 6 वर्षीय पुत्र अब्दुल रहीम व पुत्री इल्मा रविवार शाम को खेलते वक्त पास ही स्थिति बीपीएल ग्राउंड तक पहुंच गए। खेलते वक्त भाई-बहन यहां मकान निर्माण के लिए खोदी गई नींव में गिर पड़े। करीब सात से आठ फिट गहरे गड्ढे में भरे बारिश के पानी में दोनों डूब गए। बच्चों को गड्ढे में गिरता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल बालिका इल्मा को पानी से बाहर निकाल लिया। इस बीच मासूम अब्दुल रहीम पानी में डूब गया। जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

परिजन दोनों को लेकन सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि इल्मा को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। सूचना मिलने पर थाना रामगढ़ प्रभारी रवि त्यागी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें