फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बेटे का शव देख मां बोली, डूब गया मेरे अरमानों का सूरज...

Mon, 03 Jul 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। लापता छात्र की हत्या व उसका शव स्टेशन के पास मिलने से परिवार में मातम पसर गया। हर कोई सूरज की मौत पर स्तब्ध था। बेटे का शव देखकर मां बेसुध हो गई। मां ने चीखते हुए कहा कि डूब गया मेरे अरमानों का सूरज... और बेसुध हो गई। शुक्रवार से लापता रेलवे में गैंगमैन श्यामबाबू के पुत्र का शव मिलने पर हरकोई स्तब्ध था। लोगों का कहना था कि आखिर बच्चे की किससे क्या दुश्मनी थी, जिसकी इस तरह हत्या कर दी गई। आसपास के लोग अपने बच्चों को लेकर भी चिंचित थे। उनके बच्चे भी हररोज कंपनी बाग मैदान में खेलने जाते हैं।
विज्ञापन

उधर पिता श्यामबाबू को बेटे की मौत पर यकीन नहीं हो रहा था। शव के फूल जाने पर वह उसे सूरज का नहीं मान रहे थे, लेकिन जब उन्होंने उसके कपड़े व चप्पल देखी तो बिलख पड़े। उन्होंने बताया कि सबसे छोटा पुत्र सूरज पढ़ने में काफी तेज था। वह रेलवे इंटर काॅलेज में कक्षा छह का छात्र था तथा हमेशा रेलवे अधिकारी बनने की बात कहता था। रेलकर्मी के चार बच्चों में वह दो बड़ी बेटियां, एक बेटे के बाद वह चौथे नंबर का था।

फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड ने की पड़ताल
छात्र की हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाॅयड पहुंच गया। सभी टीमों ने पड़ताल करते हुए साक्ष्य जुटाए। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि छात्र की हत्या उसी दिन कर दी गई ऐसा प्रतीत हो रहा है। हत्यारों को पकड़ने के लिए टीम गठित की जा रही हैं। जल्द ही हत्याराें को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन




शव से गायब मिली छात्र की टी-शर्ट
घर से खेलने निकला छात्र टी शर्ट, लोअर व चप्पल पहने था। स्टेशन के पास पोस्ट ऑफिस के पीछे खंडहर हुए आवास से उसका शव मिला तो शव से टी शर्ट गायब थी। चप्पल पास ही पड़ी हुईं थीं। छात्र का शव केवल लोअर में था।


लापता छात्र का शव खंडहर से मिला है। प्रथम दृष्टता गला दबाकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसकी हत्या क्यों और किसने की इसकी जांच की जा रही हैं। हत्या करने वालों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार, इंस्पेक्टर थाना टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें