फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल की आगरा में उपचार के दौरान मौत

Sun, 20 Aug 2023 07:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारखी। 17 अगस्त को मारपीट व ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल व्यक्ति की रविवार तड़के आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई।
17 अगस्त को गांव लोकी गढ़ी में नाली निर्माण पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान घायल नरेंद्र पाल बेटे पुष्पेंद्र के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने जा रहे थे। रास्ते में दूसरे पक्ष के महेश पाल सिंह ने उन्हें ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। इसमें पुष्पेंद्र और नरेंद्र पाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का आगरा स्थित एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। रविवार तड़के नरेंद्र पाल सिंह की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पुत्र विवेक सिंह ने पुलिस से शिकायत की है। नारखी पुलिस ने आरोपी महेश पाल सिंह और प्रेमपाल सिंह सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस अभी भी आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें