फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग को मिलेगी ऊंचाई

Fri, 06 Feb 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया मुहिम को धरातल पर उतारने के लिए उद्योग निदेशालय गंभीर नजर आ रहा है। त्वरित आर्थिक विकास के लिए संयुक्त आयुक्त उद्योग ने सभी अपर, संयुक्त एवं उपायुक्त उद्योग से अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रस्ताव आने के बाद योजना बनाकर मेक इन इंडिया कार्यक्रम को गति दी जाएगी।
विज्ञापन



केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के गठन एवं पीएम नरेंद्र मोदी चुने जाने के बाद देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से पीएम नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया कार्यक्रम लांच किया था। इसमें देश में बनने वाली वस्तुओं, पुराने ब्रांडों को नए सिरे से लांच करने के निर्देश दिए गए थे। पीएम के मिशन को तेजी से लागू करने के लिए उद्योग निदेशालय ने गंभीरता दिखाई है। मेक इन इंडिया के तहत उद्योग निदेशालय द्वारा लगातार सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।


 इसमें सभी विभागों को मेक इन इंडिया कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में संयुक्त आयुक्त उद्योग, आयुक्त एवं निदेशक उद्योग केपी राय ने सभी योजनाधिकारी मुख्यालय, सभी अपर, संयुक्त आयुक्त एवं उपायुक्त उद्योग को पत्र जारी कर औद्योगिक विकास के लिए अपने अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए हैं। यूं तो सुहागनगरी कांचनगरी के नाम से प्रसिद्ध है, लेकिन यहां आलू उत्पादन अधिक मात्रा में होने के कारण फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में काफी संभावना हैं। यदि केंद्र ओर प्रदेश सरकार द्वारा फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र को बढ़ावा दिया जाए तो नई इकाइयां स्थापित हो सकती हैं। इससे हजारों लोगों को रोजगार भी मिल सकता है।
विज्ञापन


अन्य उद्योगों के विकल्पों की तलाश
इस सबंध में उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव का का कहना है कि यहां कांच उद्योग के साथ-साथ इन्य उद्योग लगाने की दिशा में नए विकल्प तलाशे जा रहे हैं। इससे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सकेगा। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में नए उद्योग स्थापित होने की यहां काफी गुंजाइश है।


जनपद में आलू उत्पादन का बड़ा फील्ड है। इसके मद्देनजर यहां कृषि उद्योग, आलू चिप्स, आलू से शराब बनाने के बड़े उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं। फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। इसके अलावा यहां आईटी क्षेत्र में डेवलप किया जा सकता है।
विज्ञापन

राजकुमार मित्तल
अध्यक्ष-आईआईए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें