सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ करते कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी। संवाद
फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार में उद्योग, निर्यात और निवेश प्रोत्साहन विभाग के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी एक निजी कार्यक्रम में शुक्रवार को फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय कांच एवं चूड़ी कारोबार जगत को औद्योगिक तरक्की से जुड़े प्रस्तावों को जल्द धरातल पर लाने का आश्वासन दिया।
राजा का ताल के समीप निर्माणाधीन आवासीय कॉलोनी के शुभारंभ अवसर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने भी शिरकत की। प्रदेश सरकार में उद्योग,निर्यात प्रोत्साहन एवं विदेशी निवेश विभाग के मंत्री ने स्थानीय कांच एवं चूड़ी कारोबारियों से मुलाकात की। ड्रीम वैली में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा औद्योगिक तरक्की को किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी उद्योगपतियों से सांझा की। कैबिनेट मंत्री के साथ उनकी पत्नी व पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता भी थी। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष हेमंत अग्रवाल बल्लू, प्रमुख निर्यातक मुकेश बंसल टोनी, उद्यमी संतोष अग्रवाल, राहुल गोयल, वरिष्ठ उद्योगपति प्रदीप गुप्ता एवं अचल मित्तल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मथुरा के रंगकर्मियों ने राधा-कृष्ण प्रसंग पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए।