जनरल टिकट मशीन पर टिकट खरीदते रेलयात्री। स्रोत संवाद
- फोटो : जनरल टिकट मशीन पर टिकट खरीदते रेलयात्री। स्रोत संवाद
शिकोहाबाद। हवाई यात्रा की समस्या अब सीधे रेलवे की कमाई पर चोट कर रही है। इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द होने का सीधा असर शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के राजस्व पर पड़ रहा है। रेलवे की जनरल बुकिंग और सामान्य आरक्षण में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
पिछले कुछ दिनों से शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर आरक्षण रद्द कराने वाले यात्रियों की भारी भीड़ है। बीते तीन दिनों में (6 दिसंबर तक) अकेले शिकोहाबाद सेंटर से 32 रेलयात्रियों ने अपने आरक्षण रद्द करा दिए थे। इससे रेलवे को लगभग 25 हजार के राजस्व का नुकसान हुआ था। सोमवार को भी यही हाल रहा।
तत्काल में भीड़, जनरल में सन्नाटा
फ्लाइट रद्द होने के कारण यात्रियों ने अंतिम समय में ट्रेन का रुख किया है, जिससे तत्काल आरक्षण में तो भीड़ है, लेकिन सामान्य बुकिंग पर गंभीर असर पड़ा है। सोमवार को तत्काल आरक्षण कराने के लिए यात्रियों की लंबी भीड़ लगी रही। इसके उलट, सामान्यत आरक्षण कराने वाले रेलयात्रियों की संख्या में कमी आई है। जनरल टिकट विंडो पर भी सन्नाटा पसरा रहा। यहां तक कि जनरल टिकट मशीनों के वेंडरों के पास भी न के बराबर यात्री दिखाई दिए। यात्रियों का कहना है कि उन्होंने एयरपोर्ट वाले शहरों तक के लिए यात्रा को रेलवे का टिकट लिया। अब उड़ना ही रद्द हो रही हैं तो एयरपोर्ट तक की यात्रा के लिए भी टिकट कैंसिल कराने पड़ रहे हैं।
रेलवे का कहना
प्रयागराज डिवीजन, प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने इस स्थिति की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होना भी एक वजह हो सकता है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि आरक्षण रद्द होने या कम होने के पीछे यात्रियों के अन्य कई कारण भी हो सकते हैं। आरक्षण कराने वाले यात्रियों की संख्या कम होने की एक मुख्य वजह ट्रेनों में चल रही वेटिंग भी हो सकती है।