फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंडियन बैंक घोटाला...पूर्व शाखा प्रबंधक और कैशियर पर गबन की रिपोर्ट दर्ज, ग्राहकों के 1.86 करोड़ हड़पे

Thu, 27 Mar 2025 10:30 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में इंडियन बैंक घोटाले में पुलिस ने पूर्व शाखा प्रबंधक और कैशियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बैंक की ओर से घोटाले की जांच जारी है। ऐसे में घोटाले की रकम बढ़ने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
 
विज्ञापन
इंडियन बैंक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के जसराना के इंडियन बैक में 50 से अधिक ग्राहकों के 1.86 करोड़ रुपये के घोटाले में अंचल प्रमुख आगरा की तहरीर पर एसएसपी के आदेश पर पूर्व शाखा प्रबंधक व कैशियर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अंचल प्रमुख ने एसएसपी से बृहस्पतिवार को मुलाकात की। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरु कर दी है।
विज्ञापन


घिरोर रोड स्थित इंडियन बैंक की शाखा जसराना में पूर्व शाखा प्रबंधक राघवेंद्र सिंह एवं कैशियर जयप्रकाश ने मिलकर धनराशि का गबन किया है। बैंक अधिकारियों की जांच में 1.86 करोड़ रुपये के गबन की बात सामने आई है। 

पीड़ित ग्राहकों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कार्रवाई करते हुए इंडियन बैंक के आगरा अंचल प्रमुख तरुण कुमार विश्नोई ने बुधवार को थाना जसराना में दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। बृहस्पतिवार को अंचल प्रमुख एवं अन्य बैंक अधिकारी एसएसपी सौरभ दीक्षित से मिले। 
विज्ञापन


एसएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इंडियन बैंक के आगरा अंचल प्रमुख तरुण कुमार विश्नोई ने बताया कि पूर्व शाखा प्रबंधक राघवेंद्र सिंह एवं कैशियर ने लगभग 1.86 करोड़ रुपये का गबन किया है। अभी जांच जारी है। गबन की राशि बढ़ने पर पुलिस को अवगत कराया जाएगा। बैंक अपना कार्य कर रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें