फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झालगोपालपुर नहर में बढ़ा जलस्तर

विज्ञापन
शुक्रवार देर रात्रि को जुड़ा जाल नहर में पानी ओवरफ्लो होने पर काम करती जल निगम की टीम - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। झालगोपालपुर नहर शु्क्रवार रात ओवरफ्लो हो गई। नहर ओवरफ्लो होने की जानकारी पर जलकल और जलनिगम के अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने नहर का निरीक्षण कर नहर के पानी को दूसरी नदी में छोड़ा।
विज्ञापन

नरौरा बांध से झालगोपालपुर नहर को पानी की आपूर्ति दी जाती है। नहर में घास अधिक होने के कारण झालगोपालपुर नहर शुक्रवार को ओवरफ्लो हो गई। सूचना पर जलकल और जल निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
नहर का स्तर चेक किया गया तो नहर खतरे के निशान के ऊपर बह रही थी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नहर में पानी करीब चार फीट रहना चाहिए। घास अधिक होने के कारण नहर का जलस्तर बढ़ने के साथ ही करीब पांच फीट हो गया था। जल निगम के सहायक अभियंता दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि नहर ओवरफ्लो होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसक्प खोलकर नहर के पानी को दूसरी नदी में छोड़ा गया। अब नहर का जलस्तर समान्य है। वहीं नहर में एकत्रित घास को भी हटवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें