फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सर्दी के साथ बढ़े खांसी-जुकाम, बुखार के मरीज

Mon, 01 Jan 2024 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ठंड और गलन के साथ खांसी, सर्दी, जुकाम-बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। तीन-तीन सप्ताह बीतने के बाद भी लोगों का खांसी, जुकाम ठीक नहीं हो रहा है। इन पर कफ सिरप और दवाएं भी बेअसर होती नजर आ रही हैं। मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रोजाना सर्दी से ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़ रही है। निजी अस्पतालों में भी सर्दी, खांसी के मरीजों की खासी संख्या हैं। अस्पतालों में सर्दी, खांसी से पीड़ित पहुंच रहे 80 से अधिक मरीजों में से 30 से 40 फीसद खांसी से बेहाल हैं। खांसी की वजह से गले में दर्द भी है और कई उल्टी और सांस फूलने की समस्या से जूझ रहे हैं। चिकित्सकों की मानें तो इस बार वायरल ठीक होने में थोड़ा समय ले रहा है। सामान्य दवाओं से ठीक न होने पर स्टेरॉयड देनी पड़ रही है। एक्सरे सहित अन्य जांच भी कराई जा रही हैं।
विज्ञापन




इस बार वायरल ठीक होने में थोड़ा समय ले रहा है। लोगों को सावधानी रखने की जरूरत है। कई कारणों से खांसी होती है। ठंडी हवा, ठंडे पेय पदार्थ से एलर्जी हो जाती है। जिससे खांसी ठीक होने में समय लगता है। इसके अलावा शहर में प्रदूषण का स्तर भी ज्यादा है। ठंडी चीजों से परहेज करें और दवा बीच में न छोड़े। - डॉ. नीरज गुप्ता, बरिष्ठ फिजिशियन



आरोग्य मेले में 2965 मरीजों का किया उपचार
फिरोजाबाद। जिले के सभी 67 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगा। इस दौरान पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा भी पिलाई गई। 2965 मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सबसे ज्यादा मरीज खांसी, जुकाम आदि से पीड़ित आए।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी डॉ. पवन कुमार वर्मा ने बताया कि पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक देने के साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण किया। 1315 पुरुष, 1140 महिलाओं तथा 510 बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया। अधिकांश वायरल फीवर से लोग पीड़ित आए। आयुष्मान भारत योजना के तहत 31 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें