फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हिंदूवादी संगठनों ने निकाली जनजागरण यात्रा

Mon, 01 Jan 2024 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर रविवार को हिंदूवादी संगठनों ने जनजागरण बाइक रैली निकाली। विभिन्न मार्गों से होते हुए सुहाग नगर मेला पार्क में आरती के साथ इसका समापन हुआ। रैली का अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विहिप एवं बजरंग दल आदि संगठनों के कार्यकर्ताओं ने केशव नगर, मधुकर नगर, दीनदयाल नगर, वीर सावरकर नगर, चन्द्रसेन नगर, शीतला नगर, राजेन्द्र नगर, सुदर्शन नगर, माधव नगर, आंबेडकर नगर से बाइक रैली गांधीपार्क पहुंची। रैली का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। श्रीराम दरबार के डोले की आरती उतारी गई। महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।


रैली में शामिल पदाधिकारियों ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए 15 जनवरी तक संपर्क कर जानकारी दी जाएगी। 22 जनवरी को मोहल्ले के मंदिरों में पूजा, भजन-कीर्तन तथा ''श्रीराम जय राम जय जय राम'' का सामूहिक जाप किया जाएगा। घरों में दीपमालिका सजाई जाएगी। संघ के विभाग प्रचारक प्रमोद, विभाग कार्यवाह ब्रजेश यादव, महानगर प्रचारक धर्मेन्द्र, महानगर संयोजक रामकुमार गुप्ता, जन जागरण बाइक यात्रा संयोजक भारत सिंह यादव, अमित गुप्ता, सह संयोजक दीपक गुप्ता, अभिषेक मित्तल क्रांति, राजेश झा, नितिन चौहान, राजीव शर्मा सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन





विधायक, मेयर ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
भव्य जनजागरण यात्रा का गांधीपार्क चौराहे पर नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, प्रदीप गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, अंकित तिवारी, रंजीत सिंह, पूनम चौहान, उर्वशी वर्मा, निशा धाकरे ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और यात्रा में शामिल हुए।



अक्षत कलश यात्रा से प्राण प्रतिष्ठा का दिया संदेश
शिकोहाबाद। विश्व हिंदी परिषद व बजरंग दल ने पृथ्वीराज चौहान बस्ती, मक्खनपुर के गांव नवादा में अक्षत कलश यात्रा निकाली। इसमें विहिप जिला अध्यक्ष ने 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा की जानकारी दी। इस दौरान बताया कि 11 बजे से 2 बजे तक गांव के मंदिरों पर भजन तथा सुंदरकांड करें। घरों में रात को 11, 11 दीपक जलाएं और दिवाली मनाएं। बजरंग दल के तेजेन्द्र सिंह चौहान, रामपाल सिंह चौहान, माधव चौहान, अंशुल, धर्मेंद्र सिंह चौहान, रोशनी चौहान, सुमन लता, जगमोहन सिसौदिया, वीरेंद्र, परिहार भी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें