फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मल्लाह, निषाद, केवट एवं मझवार समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करें

Thu, 30 Jul 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला में विधायक आवास पर ज्ञापन देते निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास निषाद व अन्यसंगठन - फोटो : टूंडला में विधायक आवास पर ज्ञापन देते निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास निषाद व अन्य संगठन
विज्ञापन
टूंडला। मल्लाह, निषाद, केवट एवं मझवार समाज को अनुसूचित जाति (एससी) में शामिल करने की मांग के संबंध में बुधवार को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के कार्यकर्ताओं ने टूंडला में प्रदर्शन किया और पैदल मार्च निकालकर विधायक आवास पर पहुंचे। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन विधायक प्रतिनिधि को सौंपा। इसके बाद शहर विधायक मनीष असीजा के आवास पर पहुंचकर उनको भी ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुभाष चौराहे पर एकत्र हुए। यहां से हाथों में बैनर, तख्तियां और मांग संबंधी संदेश लेकर पैदल मार्च ढोल-मजीरों के साथ निकाला और वैशालीपुरम स्थित विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर के आवास पर पहुंचे। विधायक प्रतिनिधि सुशील पौनिया को ज्ञापन दिया, जिसमें मल्लाह, निषाद, केवट एवं मझवार जातियों को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने की मांग की। इस दौरान ब्रजेश निषाद, मनोज निषाद, प्रताप सिंह, निशा, सोरन सिंह निषाद, नाहर सिंह निषाद, वीरेंद्र वर्मा, सावंत सिंह निषाद, कालीचरण वर्मा, रमेश चंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें