फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की रंजिश में महिला प्रत्याशी के पुत्र का अपहरण

Fri, 04 Dec 2015 07:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में खड़ी महिला प्रत्याशी के पुत्र का चुनाव से महज एक दिन पूर्व अपहरण हो गया। प्रत्याशी का पुत्र टूंडला स्थित स्कूल से परीक्षा देकर घर लौट रहा था। घटना से परिवारीजन भयभीत हैं। उन्होंने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव कोटकी निवासी अमरपाल सिंह का 13 वर्षीय पुत्र अनुरोध उर्फ रोहित टूंडला एटा रोड स्थित टूंडला पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। वह शुक्रवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षा देने गया था। हालांकि परीक्षा देने के बाद वह घर नहीं लौटा। अनुरोध के घर न पहुंचने पर परिवारीजनों को चिंता सताने लगी। इस पर परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। अमरपाल ने बताया कि उसकी पत्नी ममता देवी प्रधानी का चुनाव लड़ रही है। अन्य प्रत्याशी तरह-तरह की अफवाहें फैलाते हुए हतोत्साहित कर उसे चुनाव न लड़ने देना चाहते हैं,। अमरपाल ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

 प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध व राजनीति से परिपूूर्ण लग रहा है। परिवारीजनों की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

                                                                       एसएस भारद्वाज
                                                                       पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें