फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मलिखानपुर में बाबा साहब के चित्र के साथ अभद्रता, केस दर्ज

Wed, 10 Sep 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
शिकोहाबाद। गांव मलिखानपुर में मंगलवार को कुछ युवकों ने बाबा साहब के चित्र पर अभद्रता कर दी। इस घटना से गांव में तनाव पैदा हो गया। ग्रामीणों में काफी गुस्सा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर एक युवक समेत दो किशोरों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम गांव मलिखानपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र को गांव के ही एक युवक समेत दो किशोरों ने जमीन पर फेंक दिया। इतना ही नहीं उन्होंने चित्र पर अभद्रता भी कर दी। इस घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई, तो उनमें आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों में इस घटना के बाद काफी गुस्सा था। कुछ ग्रामीणों ने जानकारी दी कि गांव के ही एक युवक राहुल समेत दो किशोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी गांव में पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। यह घटना सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई। गांव के ही प्रवीण कुमार ने थाना पुलिस को घटना की तहरीर देते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि एक आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो आरोपी नाबालिग हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें