फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाला

Wed, 06 Aug 2025 06:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोप : बच्चे भी छीने, पति शारीरिक संबंधों के वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



टूंडला (फिरोजाबाद)। ससुरालियों ने विवाहिता का अतिरिक्त दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर घर से निकाल दिया है। वहीं बच्चों को अपने पास ही रख लिया। विवाहिता ने पति सहित चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव जारखी निवासी राखी की शादी लोकेंद्र सिंह निवासी राधा कृष्णा मैरिजहोम के पास जलेसर रोड, सादाबाद, थाना सादाबाद, हाथरस के साथ 15 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी में उसके पिता ने सात लाख रुपये खर्च किया था। शादी के कुछ दिनों बाद ससुरालीजन उसका अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये के लिए शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे थे। इस बीच उसने ससुराल में बेटा देव (12) व बेटी हनी (04) को जन्म दिया। पति ने दहेज के लिए अपनी पत्नी के साथ संबंधों के वीडियो बना लिए। साथ ही दहेज न मिलने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालियों ने 24 नवंबर 2024 को दहेज न मिलने पर उसके बच्चों को छीनकर उसे घर से निकाल दिया था। राखी के पिता ने 18 मई 2025 को ससुरालियों को फैसला करने के लिए बुलाया तो उसका पति लोकेंद्र, सास चंद्रवती, ननद भावना व ननदोई अनुभव निवासी मोहल्ला खेड़ा थाना किरावली आगरा उसके घर आकर उससे गाली-गलौज की। विरोध करने पर उक्त लोगों ने मारपीट कर दी। उसके ससुरालीजन उसके ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें