ससुरालियों ने युवक को घायल किया
फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज क्षेत्र में ससुरालियों ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। टोडरपुर बोथरी निवासी राघवेंद्र (24) का पत्नी राजकुमारी से दो दिन पहले झगड़ा हो गया था। इसके बाद राजकुमारी अपने मायके बीरमपुर मैनपुरी चली गई। बुधवार को वह भाइयों तथा अन्य लोगों को लेकर घर आई। राजकुमारी के भाइयों ने राघवेंद्र से अभद्रता की और लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद ससुराली भाग गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की थाने में तहरीर दी गई है। संवाद