फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कार के लिए ससुरालियों ने पीटा, जेठ ने की छेड़छाड़

Mon, 23 Jun 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता का ससुरालियों ने शादी के कुछ दिन बात से ही उत्पीड़न शुरू कर दिया। अतिरिक्त दहेज में स्कार्पियों कार और प्लाट की मांग को लेकर आए दिन उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। मायके में बताने पर उसका मोबाइल छीन लिया। कमरे में सोते समय जेठ ने छेड़छाड़ करते हुए जबरदस्ती का प्रयास किया। मामले में पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पीड़िता ने बताया कि फरवरी 2025 में एटा क्षेत्र के रहने वाले विशाल उर्फ जीतू से उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। अतिरिक्त दहेज में स्कार्पियों कार और प्लॉट की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने बेरहमी से उसकी पिटाई की। चौथी की विदाई में जब पीड़िता ने मायके में यह सब बताया तो ससुरालियों ने उसका मोबाइल छीन लिया। 27 अप्रैल को जब वह अपने कमरे में सो रही थी। तभी जेठ विनय कमरे में घुस गया और छेड़छाड़ करते हुए जबरदस्ती का प्रयास किया। पीड़ित ने बमुश्किल खुद को बचाया। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने में पति विशाल, जेठ विनय, ससुर विनोद, सास सुनीता देवी, जेठानी अंजली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें