फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते परिवेश में स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी

Sat, 07 Nov 2015 07:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बदलते परिवेश में मनुष्य अपने स्वास्थ्य के प्रति कम ध्यान दे रहा है। इसके चलते अनेक बीमारियां हो रही हैं। यह बातें क्राइस्ट द किंग इंटर कालेज में शनिवार सुबह क्रॉस कंट्री रेस के शुभारंभ पर लायंस क्लब अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और प्रधानाचार्य फादर एंड्रूूज कोरिया ने संयुक्त रूप से कही।
विज्ञापन


विद्यालय  प्रांगण से सुबह 6.15 पर प्रारंभ हुई रेस में कक्षा एक से लेकर 12 तक के  छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रेस विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ हुई। इसके बाद नगर के मुख्य वीआईपी मार्ग से होते हुए दीपा का चौराहे से भारतीय स्टेट बैंक तक पहुंची। यहां से रेेस कर रहे छात्र-छात्राएं पुन: विद्यालय प्रांगण पहुंचे।

 कक्षा एक और दो से जाग्रत तिवारी, शिवी यादव प्रथम, अखिल प्रताप  सिंह, कार्तिका कुशवाहा द्वितीय और मोहित चौधरी, शालिनी बघेल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीन और चार से ऋषभ यादव, मनीषा राघव ने प्रथम, शिव  प्रबल यादव, मुस्कान अब्बास ने द्वितीय और अभिनंदन यादव, रितु सिंह ने  तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा पांच से लेकर आठ तक के छात्र-छात्राओं में अजय दीक्षित, विनम्रता चौधरी प्रथम, दीपेंद्र चौधरी, विशी वार्ष्णेय  द्वितीय और मृदुल प्रताप, अंतरा सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं में नवनीत यादव, पलक यादव ने प्रथम, शिवम  पौनियां, सरिता यादव ने द्वितीय और शिशुपाल यादव, खुशी जैन ने तीसरा स्थान  प्राप्त किया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव यादव ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इस मौके पर प्रधानाचार्य एंड्रूज कोरिया, राफिल, चार्ल्स, डा.  संजीव जैन, आलोक उपाध्याय, बीएस कटियार, सुरेंद्र सिंह नौहवार, केएस  यादव  आदि उपस्थित रहे।


अभिभावक ने छोटे बच्चों को वाहनों से पूरी कराई रेस
 टूंडला (ब्यूरो)। क्रॉस कंट्री रेस में इस बार कक्षा एक दो लेकर पांच तक के बच्चों को भी शामिल किया गया था। छोटे बच्चे कुछ दूर दौड़ने के बाद निढाल हो गए और रुक गये। ऐसे में साथ चल रहे टीचरों ने हौसला दिया लेकिन वे थक चुके थे। इस पर अभिभावक अपने स्कूटर और बाइक से लेकर रेस लगवाते नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें