फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह का झांसा देकर युवती से बनाए अवैध संबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में चूड़ी जुड़ाई ठेकेदार द्वारा श्रमिक युवती के साथ शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाए। युवती का वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने युवती का डाक्टरी परीक्षण करने के साथ आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

रामगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती मशरूरगंज निवासी चांद बाबू के यहां चूड़ी जुड़ाई का काम करने को आया करती थी।
पीड़िता का आरोप है कि चांद बाबू ने निकाह करने की बात कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपी द्वारा युवती के फोटो खींचने के साथ वीडियो भी बना लिया। उसने युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
इसकी जानकारी युवती ने परिजनों को दी। परिजनों के साथ थाने पहुंची युवती ने पुलिस को मामले से अवगत कराया और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती का मेडिकल कराया है। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें