फिरोजाबाद। नारखी ब्लाक की ग्रामपंचायत खंगरई के प्रधान एवं सचिव द्वारा मनरेगा योजना का फर्जी भुगतान करने की शिकायत डीएम एवं मुख्यमंत्री से की है। शिकायत में कहा है कि स्वरूपी बेगम एवं रहीम खां के मकान तक इंटर लॉकिंग का काम कराए बिना ही २९ अप्रैल एवं एक मई को दो लाख ९६ हजार का भुगतान कर दिया। घूमी खां,गुलाब खां ने इसकी जांच कराके कार्रवाई किए जाने की मांग की है।