फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपी की जांच करानी है तो सेल लेकर आईए, तब होगी जांच

विज्ञापन
बीपी नापने के लिए बाजार से मंगाए गए सेल को दिखाती महिला - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यदि आप को बीपी की जांच करानी है तो आप सेल खरीद कर लाएं। तब आपकी जांच हो सकती है। नहीं तो कहीं और जांच करा लीजिए। यह हाल है सरकारी ट्रामा सेंटर का। यहां बीपी नापने वाली मशीन में सेल खत्म होने पर मरीजों से मंगाए जाते हैं।
विज्ञापन

दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला हिमायूंपुर निवासी उमाकांती ने बताया कि सुबह उनकी तबियत खराब हो गई थी। उनका बीपी बढ़ गया था। पति विपिन कुमार के साथ दवा लेने के साथ ही बीपी चेक कराने के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर आई थी।
यहां स्वास्थ्यकर्मी ने कहा कि बीपी चेक कराना है तो सेल बाजार से ले आओ। सेल नहीं लाती हो तो बीपी कहीं और चेक करा लेना। महिला का पति बाजार से सेल लेकर आया। तब उसका बीपी चेक हो सका। सीएमएस डॉ. श्याम मोहन गुप्ता का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें