फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नहीं बरती सावधानी, तो हो सकते हो डिजीटल अरेस्ट का शिकार

Thu, 28 Nov 2024 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को रसीदपुर कनैटा स्थित आईवी इंटरनेशनल स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसएसपी रहे। उन्होंने सुरक्षा, साइबर फ्रॉड, यातायात नियम व टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी। साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों का उत्तर दिए। सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट को निजी रखें। सुरक्षा के लिए टू स्टेप वेरिफिकेशन का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सावधानी नहीं बरती तो डिजीटल अरेस्ट का शिकार हो सकते हो।
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला में एसएसपी सौरभ दीक्षित ने सबसे पहले छात्रों से पुलिस व कानून के संबंध में पूछा। बताया कि आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। किसी को कैसी भी समस्या होने पर वह यूपी पुलिस के टोल फ्री नंबर 112 पर कॉल करें। महज कुछ ही मिनट में पुलिस आपके पास पहुंचेगी और समस्या का निराकरण करेगी। इसके अलावा हमेशा यातायात नियमों का पालन करें। जिससे होने वाले वाले हादसों में कमी आएगी। वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट, सीट बेल्ट व स्पीड का ख्याल रखें। वाहनों को कभी ओवर स्पीड में नहीं दौड़ाना चाहिए। किसी भी गंतव्य तक पहुंचने के लिए ओवर और न्यूनतम स्पीड से महज कुछ मिनटों का ही फर्क आएगा। अपने परिजन से हमेशा यातायात नियमों का पालन कराएं।
इसके अलावा साइबर फ्राॅड के बारे में बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपरिचितों से संपर्क नहीं करें। अगर फ्रेंड रिक्वेस्ट आए तो इसे नजरअंदाज करें। कोई ऑनलाइन परेशान कर रहा है तो उसे ब्लॉक करें या पुलिस की सहायता लें। नए फ्रॉड डिजीटल अरेस्ट को बखूबी से समझाया। उन्होंने कहा कि बिल्कुल भी डरना नहीं है, लेकिन सावधानी पूरी बरतना है। अगर सावधानी न बरती तो डिजीटल अरेस्ट का शिकार भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं काे जानकारी देते-देते एसएसपी मंच से उतरकर बच्चों के बीच में पहुंच गए। उन्होंने नशे से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्रिंसीपल नंदनी यादव, पावन शर्मा, अध्यापक सुनील शर्मा, कुलदीप वशिष्ठ, सचिन कुमार, उत्कर्ष गुप्ता आदि मौजूद रहे।


आईआईटी और सिविल सर्विसेज की तैयारी पर किया मार्गदर्शन
एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बच्चों को आईआईटी व सिविल सर्विसेज की तैयारी पर भी मार्गदर्शन दिया। कहा कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत को अनिवार्य बताया। कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। पढ़ाई के लिए रुटीन निर्धारित करें। बस मन लगा लें कि हमें यह काम करना है, सफलता निश्चित मिलेगी।
-
सही जवाब देने पर पुरस्कृत किए विद्यार्थी

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने बारी-बारी से बच्चों से सवाल किए। इसमें सुरक्षा के बारे में कक्षा नौ की छात्रा अंशिका ने जवाब दिया। वहीं साइबर व यातायात संबंधी जानकारी इंटर की अलीशा, कक्षा आठ की खुशी, इंटर की अक्षरा व 11वीं के छात्र मोहम्मद मुस्तफा ने सही उत्तर दिए। इसके कारण उन्हें पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें