चेहरे पर टाॅयलेट क्लीनर के पड़ते ही महिला चीखने-चिल्लाने लगी। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले गए। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के यादव नगर में शनिवार देर शाम शराब के नशे में घर लौटे पति ने पत्नी के चेहरे पर टॉयलेट क्लीनर फेंक दिया। परिजन उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
43 वर्षीय लक्ष्मी का पति मनोज शर्मा शनिवार देर शाम शराब पीकर घर पहुंचा था। पत्नी लक्ष्मी ने जब शराब पीने का विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने घर के आंगन में रखी टॉयलेट क्लीनर की बोतल उठाई और लक्ष्मी के चेहरे पर फेंक दी।
टॉयलेट क्लीनर चेहरे पर पड़ते ही लक्ष्मी जलन के कारण चीखने-चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले गए। महिला के दो बच्चे हैं और परिवार मूलरूप से जसराना क्षेत्र के पाढ़म का रहने वाला है, जो वर्तमान में यादव नगर में किराए के मकान में रह रहा है।
विज्ञापन
सूचना पर इंस्पेक्टर रसूलपुर प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है और तहरीर मिलने पर उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।