फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र की नई बस्ती निवासी दरक्शा ने अपने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता की शादी फरवरी 2025 में दिल्ली निवासी मोहम्मद शोएब खान से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही सास अफसर जहां, जेठ फरहान खान और ननद वसीमा खान ने गाडी और नकदी के लिए उसे प्रताडित करना शुरू कर दिया।
दरक्शा के अनुसार, बुर्का न पहनने पर उसके साथ मारपीट की गई और पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। जनवरी 2026 में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान फिर से दहेज की मांग दोहराई गई और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीडिता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद