फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला की पिटाई कर पति ने दिया तीन तलाक

Sat, 20 Jul 2024 02:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर थाना रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ले की निवासी महिला की पिटाई कर पति ने तीन तलाक दे दिया। जेठ पर अश्लील हरकत कर कपड़े फाड़ने का आरोप है। आधा दर्जन ससुरालीजन पर प्राथमिकी लिखवाई गई है।
विज्ञापन

रसूलपुर क्षेत्र की निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी आठ अप्रैल 2012 को वसीम उर्फ छोटा के साथ हुई थी। आरोप है कि निकाह में मिले दानदहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। इसलिए वे उसे प्रताड़ित करते थे। आए दिन पिटाई की जाती थी। जेठ उससे अश्लील हरकतें करता था। एक दिन उसने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। उसके पति की एक शादी पहले भी हो गई थी। उसने पति और जेठ की शिकायत परिजन से की थी तो वे भी पिटाई कर ताने मारने लगे। 13 जुलाई को उसकी पिटाई कर पति ने तीन तलाक और जान से मारने की धमकी दे कर उसे घर से निकाल दिया। मामले में पति और जेठ समेत आधा दर्जन ससुरालीजन के विरुद्ध प्राथमिकी लिखवाई गई है। इंस्पेक्टर प्रमोद पवार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें