फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: शराब पीने से रोकने पर पत्नी से हुआ विवाद...फिर कमरे में लटकी मिली पति की लाश, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 03 Aug 2025 11:50 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

शराब के नशे में घर पहुंचे पति का पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद रात में पति ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में शराब पीने से मना करने पर शनिवार रात पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद पति ने घर के अंदर पंखे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मामला थाना नगला सिंघी के गांव रसूलाबाद का है। गांव निवासी 36 वर्षीय राजकुमार शराब पीने का आदी था। परिजनों ने बताया कि वह आए दिन शराब पीकर घर में विवाद करता था। शनिवार की शाम आठ बजे वह मजदूरी करके शराब के नशे में घर पहुंचा था। शराब पीने को लेकर पत्नी मंजू देवी से विवाद हो गया। उसके बाद राजकुमार नाराज होकर घर के अंदर चारपाई पर लेट गया था। 

वही, मंजू अपनी बहन बिरमा देवी के पास चली गयी। बहन के पास से वह रात्रि 10.30 बजे घर लौटी तो राजकुमार को घर में लगे पंखे के हुक पर साड़ी से लटका पाया। परिजनों की सूचना पर पहुंची थाना नगला सिंघी पुलिस ने राजकुमार के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


राजकुमार सात भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। उसने तीन बेटी, दो बेटाओं को बिलखते छोड़ा है। थाना प्रभारी रमित कुमार आर्य ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है, वह शराब पीने का आदी था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें