फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: धूप खिलने से बढ़ी उमस, दोपहर बाद बूंदाबांदी

Mon, 15 Jul 2024 03:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रविवार को सुबह आसमान साफ था। इसके कारण धूप खिली तो तापमान दोबारा से बढ़ना शुरू हो गया है तो उमस से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा।
विज्ञापन

दिन भर कभी धूप और कभी छांव रही। जिले में सोमवार को बारिश होने और अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रहने की संभावना जताई जा रही है। चिकित्सक भी लोगों को गर्मी से बचाव की सलाह दे रहे हैं। फिजिशियन डाॅ. नीरज गुप्ता का कहना है कि गर्मी में उमस बढ़ने पर तेज बुखार, सिर दर्द और डायरिया होने की संभावना अधिक रहती है। उन्होंने लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी है।


बुखार के साथ हो रहा खांसी-जुकाम
फिरोजाबाद। मौसम में बदलाव से मरीजों को खांसी, जुकाम के साथ बुखार आ रहा है। जन आरोग्य मेले में रविवार को ऐसे 542 मरीज पहुंचे। साथ ही पेट संक्रमण, त्वचा रोग और गले के संक्रमण वाले भी 200 से ज्यादा मरीज उपचार के लिए पहुंचे। सौ शैय्या अस्पताल के बाल रोग वार्ड में भी मरीजों की संख्या अधिक रही। फिजिशियन डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया कि मरीजों पर वायरल का असर अधिक है। खांसी, छींक के साथ यह एक से दूसरे मरीज में तेजी से फैल रहा है। बुखार ठीक होने में तीन से पांच दिन का समय ले रहा है। ऐसे में मरीजों को विशेष सावधानी बरतने ही जरूरत है।
विज्ञापन

ईएनटी डॉ. भानुप्रताप सिंह ने बताया कि एक सप्ताह में गले के साथ ही नाक, कान का संक्रमण भी बढ़ा है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश यादवेंदु ने बताया कि आंख आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। जन आरोग्य मेलों में पहुंचे मरीजों में बुखार वाले सबसे अधिक रहे। जिन्हें दवा देकर वापस भेज दिया गया। हालांकि इन शिविरों में गंभीर रोगियों के लिए कोई सुविधा नहीं थी।




ककरौली फीडर का तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित
फिरोजाबाद। 220 केवी आसफाबाद पर रविवार को जैकबस पर 33 केवी करकौली कंडक्टर गिरने से दो ट्रांसफार्मरों ने काम करना बंद कर दिया। इससे शहरी से लेकर गांव के कई विद्युत उपकेंद्रों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। काफी देर बाद बिजली आपूर्ति को सुचारु कराया गया। विभव नगर गेट पर पोल टूटने से घंटों एसएन की सप्लाई बंद रही।
सुबह आठ बजे फाल्ट के चलते 220 केवी आसफाबाद बिजलीघर पर 33 केवी करकौली फीडर का तार अलग-अलग दो स्थानों पर टूटकर गिर पड़ा। आसफाबाद बिजलीघर पर जैकबस पर तार के गिरने से दो ट्रांसफार्मर भी बंद हो गए। ट्रांसफार्मरों के बंद होने से शहर के लेबर कॉलोनी, रामनगर, न्यू रामनगर, सुहागनगर के अलावा ग्रामीण अंचलों में यूपीएसआईडीसी तथा रैपुरा विद्युत उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। लगभग दो घंटे सुधारने में लगे। लेबर कॉलोनी के अवर अभियंता रंजीत सिंह ने बताया कि फाल्ट के कारण यह अव्यवस्था हुई। वहीं, एसएन बिजली घर पर सुबह से लेकर शाम तक कई घंटे बिजली बंद रही।



यूपीएसआईडीसी फीडर की हुई मरम्मत
यूपीएसआईडीसी फीडर यार्ड में नई मशीन को स्थापित किया गया। इंसुलेटर ठीक किए गए। इस कारण यूपीएसआईडीसी क्षेत्र से जुडे़ क्षेत्रों में साढे़ तीन घंटे आपूर्ति ठप रही। हालांकि विद्युत विभाग ने इसकी जानकारी एक दिन पूर्व दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें