फिरोजाबाद। महिला जैन मिलन अपराजिता शाखा का अधिष्ठापन समारोह फिरोजाबाद क्लब में आयोजित किया गया। इसमें नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विनोद जैन एवं सुधीर जैन ने किया। पारुल, प्रियंका, श्वेता, संगति जैन ने मंगलाचरण किया। वंदना, अंजू, शैली, शिप्रा, शशांक, साधना, नीतू व शशी जैन ने भी प्रस्तुति दी। अयाना जैन और कृषिका जैन ने भजन पेश किए। तन्वी, नेहा, निशा, काजल, शालू और ज्योति जैन ने लघु नाटिका से मन मोह लिया। संयोजन पारुल जैन और प्रियंका जैन ने किया। नीता जैन, मंत्री रेनू जैन, कोषाध्यक्ष वर्षा जैन, आडीटर रूपम जैन को शपथ दिलाई गई। 71 महिला सदस्यों को क्षेत्रीय मंत्री अरविंद जैन ने शपथ दिलाई। आचार्य निर्भय सागर 25 शिक्षकों को शाल, दुपट्टा व धार्मिक ग्रंथ प्रदान किए। शाखा संरक्षिका नीना जैन, संगीता जैन और डॉ. रश्मि जैन को उत्कृष्ट सेवा के लिए शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मनोज जैन, महेंद्र जैन, राजेश जैन, विनोद जैन, धरणीधर जैन, दर्शना, अल्पना, समता, अनीता, ऊषा, कल्पना आदि शामिल रहे।