फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मकान की दीवार गिरी, दंपती घायल

Tue, 27 Jun 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद/एका। थाना एका के हथौली जयसिंहपुर में मकान की दीवार गिरने से दंपती घयाल हो गए। घायलों को उपचार को परिजन एटा ले गए हैं। इधर नगर की मोहल्ला दुली वाल्मीकि बस्ती में मकान की छत गिरने से घरेलू सामान दब गया। विधायक ने पीड़ित परिवार से भेंट करके मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

थाना एका के हथौली जयसिहपुर निवासी सतेंद्र कुमार अपने मकान के कमरे में सो रहे थे। रात्रि को करीब दो बजे अचानक मकान की छत गिर जाने के कारण सतेंद्र कुमार एवं उसकी पत्नी राधा देवी घायल हो गई। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर उक्त दोनों को उपचार को ग्राम प्रधान उपेंद्र सिंह की मदद से एटा ले गए। वहां पर घायलों का उपचार चल रहा है। बारिश के कारण मोहल्ला दुली वाल्मीकि बस्ती निवासी ठेका सफाईकर्मी शिवम वाल्मीकि के मकान की छत अचानक गिर गई। गनीमत रही कि जिस समय छत गिरी उस समय वहां कोई नहीं सो रहा था। मकान की छत गिरने से घरेलू सामान नष्ट हो गया। इसकी जानकारी होने पर नगर विधायक मनीष असीजा पीड़ित परिवार के पास पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के साथ हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें