बुधवार को सदर विधायक मनीष असीजा के निवास पर चौपाल लगाई गई। विधायक ने जन समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से कहा। इसी बीच स्टेशन रोड निवासी अजय कुमार अन्य साथियों और महिलाओं के साथ विधायक निवास पर पहुंचे और उनसे क्षेत्र में संचालित कई होटलों में गलत कार्य होने की जानकारी दी। अजय ने बताया कि शहर के कई होटलों में गलत तरीके से धंधा हो रहा है। इससे आसपास का माहौल खराब हो रहा है। पुलिस शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं कर रही। शहर के कुछ बड़े होटलों के साथ स्टेशन रोड के आस-पास बने छोटे-छोटे होटल संचालकों भी इसमें लिप्त हैं। इस पर सदर विधायक ने सीओ सिटी को फोन कर मामले से अवगत कराया। वहीं सीओ सिटी राजेश चौधरी ने कहा कि जल्द ही ऐसे होटलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।