टूंडला। बिना पहचान पत्र के होटलों व गेस्ट हाउसों में चल रहे देह व्यापार के गोरख धंधे पर प्रशासन की बढ़ती सख्ती पर संचालकों ने फर्जी पहचान पत्र का सहारा लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पुलिस ने एक गेस्ट पर छापा मारकर फर्जी पहचान पत्र पर महिला के साथ रह रहे एक युवक को पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पिछले कुछ समय पूर्व शहर के होटलों, गेस्ट हाउसों में ही नहीं रेस्टोरेंटों पर भी देह व्यापार का गोरखधंधा जोर शोर पर चल रहा था। शिकायतें मिलने पर प्रशासन ने सख्ती बरती। इस दौरान फिरोजाबाद हाईवे स्थित एक होटल पर दिल्ली की ही नहीं बंग्लादेश की युवतियां पकड़ी गईं। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। इसके साथ ही प्रशासन ने बिना आईडी पर कमरा देने पर सख्त सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। ऐसे में होटल व गेस्ट संचालकों ने नया तरीका अपनाया। फर्जी आईडी पर गोरखधंधा शुरू कर दिया। एफएच चाैकी प्रभारी जितेंद्र गौतम ने बताया कि शुक्रवार दोपहर एक बजे करीब होटल व गेस्ट हाउस की चेकिंग कर रहे थे।
एटा रोड स्थित राधा गेस्ट हाउस में जांच के दौरान इंद्रदेव गुप्ता के नाम से बुक किए गए कमरे में इंद्रदेव के स्थान पर गुफरार निवासी कावली गेट, मवाना, जिला मेरठ एक महिला के साथ मिला। महिला की कोई आईडी नहीं लगी थी। मैनेजर अनंत अग्रवाल निवासी शिवनगर थाने के पीछे से पूछताछ पर उसने पुलिस को चेकिंग से बचने को फर्जी आईडी पर कमरा बताया। वहीं इंद्रदेव ने बताया कि आईडी न होने के कारण मैनेजर ने अधिक पैसे लेकर कमरा किराए पर दिया था।
गेस्ट हाउस में रेड डाले जाने के दौरान संचालक द्वारा अवैध तरीके से महिला-पुरुष को कमरा दिया गया था। जिसकी कोई एंट्री नहीं थी और न कोई आईडी। रजिस्टर को जब्त कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। महिला-पुरुष को परिजनों के हवाले किया है। -अनिवेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला