ढोलपुरा रोड स्थित फैक्ट्री में भट्टी लीक होने के बाद आग बुझाते फायरकर्मी। स्त्रोत: फायर विभाग
- फोटो : ढोलपुरा रोड स्थित फैक्ट्री में भट्टी लीक होने के बाद आग बुझाते फायरकर्मी। स्त्रोत: फायर विभाग
फिरोजाबाद। ढोलपुरा स्थित एक कांच इकाई की भट्ठी से कांच का रिसाव हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस दौरान कोई हादसा नहीं होने से फैक्टरी स्वामियों ने राहत की सांस ली।
घटना बीती रात करीब 11:30 बजे की है। ढोलपुरा स्थित मैसर्स नन्नूमल ग्लास वर्क्स की भट्ठी में रिसाव की वजह से गर्म कांच बाहर आ गया। गर्म कांच बाहर आते ही वहां काम कर रहे श्रमिक सुरक्षित स्थान पर भाग खड़े हुए। सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब 30 मिनट तक पानी की बौछार डाल कर गर्म कांच ठंडा किया गया। अग्निशमन अधिकारी दुर्गेश कुमार त्यागी के अनुसार ढोलपुरा स्थित नन्नूमल ग्लास वर्क्स में भट्ठी में रिसाव के कारण गर्म कांच फैलने की सूचना मिली थी। मौके पर किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वही पूछे जाने पर फैक्टरी स्वामी सागर मित्तल ने कहा कि गर्म कांच भट्ठी से बाहर आ गया था। समय रहते उस पर काबू कर लिया गया।