फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण विभाग की एनओसी न मिलने पर 12 हास्पिटल के पंजीकरण निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रदूषण विभाग की एनओसी न देने पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग ने 12 हॉस्पिटल के रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिए हैं। यह अब अवैध हॉस्पिटल की श्रेणी में हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि हॉस्पिटल संचालकों द्वारा प्रदूषण विभाग से एनओसी प्राप्त करने के संबंध में आवेदन स्वास्थ्य विभाग को दिया गया था। इसमें संचालकों द्वारा आश्वासन दिया गया था कि प्रदूषण विभाग से एनओसी प्राप्त होने पर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करा दी जाएगी। इसी आधार पर हास्पिटल का पंजीकरण कर दिया गया था। परंतु हॉस्पिटल संचालकों ने प्रदूषण विभाग की एनओसी जमा नहीं की है। इस कारण पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है।
इन हॉस्पिटल के पंजीकरण किए निरस्त
प्रतिभा हॉस्पिटल झील की पुलिया, करन हॉस्पिटल बजरंग नगर झील की पुलिया, बालाजी मैटरनिटी होम, ओम सांई राम नर्सिंग होम संतोष नगर, मां भगवती हॉस्पिटल रेलवे फाटक, मां पुष्पांजली हॉस्पिटल नगला बरी, मां लक्ष्मी हॉस्पिटल एवं रिचर्स सेंटर नगला बरी चौराहा, सांई नाथ हॉस्पिटल, आरएस हॉस्पिटल, अभय आस्था हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर, ऊषा नर्सिंग होम एसबीआइ मेन ब्रांच के सामने, युगल सरकार मैटरनिटी होम बृज विहार कॉलोनी आगरा रोड टूंडला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें