फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बगैर पंजीकरण के संचालित मिला हॉस्पिटल, बंद करने के आदेश

Sun, 01 Feb 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्राइवेट अस्पताल का निरीक्षण करते हुए एसीएमओ। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग - फोटो : प्राइवेट अस्पताल का निरीक्षण करते हुए एसीएमओ। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन कुमार वर्मा द्वारा खैरगढ़ स्थित इंडो केयर हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल बिना पंजीकरण के संचालित पाया गया, जिस पर हॉस्पिटल संचालक बबलू को नोटिस जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से हॉस्पिटल बंद करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

डॉ. पवन कुमार वर्मा ने निर्देश दिए कि भविष्य में हॉस्पिटल में गैर पंजीकृत रूप से कोई भी मरीज भर्ती पाया गया, तो तत्काल हॉस्पिटल को सील कर दिया जाएगा। इधर, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उसायनी डॉ. रजनीकांत शर्मा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगला चूरा का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें