फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: श्रद्धालुओं से भरे टेम्पो ट्रैवलर में कैंटर ने मारी टक्कर, 3 की मौत; आधा दर्जन घायल

Fri, 08 Nov 2024 10:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर सुबह-सुबह भीषण हादसा हो गया। कैंटर ने टेम्पो ट्रैवलर में टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

 
विज्ञापन
घायलों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के पास शिकोहाबाद में अयोध्या एवं वृंदावन दर्शन करने जा रहे टेम्पो ट्रैवलर सवार श्रद्धालुओं को कैंटर ने एक्सप्रेस-वे पर टक्कर मार दी। इस घटना में दो बच्चे सहित तीन की मौत हो गई। वहीं ट्रैवलर चालक समेत दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य घायलों को सैफई पीजीआई एवं मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन


मनीष कुमार (38) निवासी गांव मारौली थाना उम्मरगांव जिला बलसाड़, गुजरात जोकि टेम्पो  ट्रैवलर का चालक है। वह  ट्रैवलर  में कुल 19 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या एवं वृंदावन दर्शनों के लिए गत 2 नवंबर को निकला था। अयोध्या में राम मंदिर के दर्शनों के बाद ट्रैवलर चालक सभी श्रद्धालुओं को लेकर 7 नवंबर की शाम अयोध्या से वृंदावन दर्शनों के लिए जा रहा था। शुक्रवार सुबह 6:00 बजे करीब जैसे ही वह थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत किलोमीटर संख्या 54 के समीप पहुंचा, तभी अचानक पीछे से एक कैंटर उसको ओवरटेक करते हुए तेजी से निकल गया। 

कैंटर से बचने के लिए ट्रैवलर चालक ने जैसे ही ट्रैवलर को बाईं ओर मोड़ा। इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर पहले से खड़े एक कैंटर में टेम्पो ट्रैवलर घुसा चला गया। इस घटना में युग (13) निवासी खरड़पुर जिला सिलवास दमन, दादरनगर हवेली,  राधा बेन पत्नी कांति भाई और दो वर्षीय प्रसा पटेल की मौत हो गई। जबकि जय कुमार (14), विरल (35), नीला (58), हिरन ठाकुर (46) समेत अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर थाना नसीरपुर पुलिस एवं यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने सभी घायलों को उपचार के लिए तत्काल ही जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद, मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद एवं गंभीर घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया है। जहां घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें