फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: निगम के ठेका व आउट सोर्सिंग कर्मियों का मानदेय बढ़ा

Wed, 26 Jun 2024 03:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम में आउट सोर्सिंग एवं ठेके पर कार्यरत करीब 1750 कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि हुई है। नई दरें मई माह से लागू मानी जाएंगी। महापौर एवं नगर आयुक्त ने मंगलवार को संशोधित दरों को अनुमोदन दिया। अकुशल कर्मियों के दैनिक मानदेय 43.46 रुपये और कुशल कार्मिकों के मानदेय में दैनिक 53.35 रुपये की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन

नाला सफाई एवं वीआईपी आगमन के दौरान सफाई व्यवस्था संभालने के अलावा खाली प्लांटों में जलभराव की समस्या के निदान जैसे कार्यों में लगे इन अकुशल कर्मचारियों को वर्तमान में 366.54 रुपये दैनिक और कुशल कर्मियों को दैनिक 451.65 मानदेय दिया जा रहा है। बीते दिनों न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत जारी निर्देशों के तहत इन कार्मिकों को बीते मई माह से संशोधित मानदेय बढ़ोतरी के साथ दिया जाएगा। नई दरों के हिसाब अकुशल कर्मियों को दैनिक 410 रुपये एवं कुशल कर्मियों को दैनिक 505 रुपये मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें