फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में बिखरी होली की रौनक, तेज हुई खरीदारी

Mon, 21 Mar 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
होली को लेकर खरीदारी तेज हो गई है
विज्ञापन
 होली के त्योहार की बाजार में रौनक दिखने लगी है। त्योहार से पूर्व बाजार में खरीदारी तेज होने से व्यापारियों, दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं। सोमवार को सदर बाजार, घंटाघर, बजरिया सहित प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहक उमड़े।
विज्ञापन

होली का त्योहार बुधवार से प्रारंभ होगा। बुधवार की रात्रि में होलिका दहन होगा। गुरुवार को लोग एक दूसरे को रंगों से सराबोर करेंगे। घर-घर में पकवान बनना शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही लोगों ने त्योहार के लिए खरीदारी तेज कर दी है। सोमवार को बाजार में खासी रौनक दिखी। शहर के प्रमुख गंज बाजार, सदर बाजार, चंद्रशेखर आजाद मार्केट, शास्त्री मार्केट, घंटाघर, बजरिया, खोआ मंडी सहित जलेसर रोड, कोटला रोड के मार्केट में खरीदारी के लिए लोग पहुंचे। किराना की दुकानों में सर्वाधिक भीड़भाड़ दिखी।  दुकानों पर लोग कलर, गुलाल, स्प्रे, कैप, मास्क सहित अन्य आइटमों की खरीदारी करते नजर आए।

बाजार में फड़ नहीं सजे फड़
शहर के गांधीपार्क, सेंट्रल चौराहा, गंज चौराहा, सदर बाजार, बजरिया में दुकानों के आगे फड़ नहीं सजे तो कुछ स्थानों पर दुकानदारों ने मनमानी करते हुए दुकान के आगे फड़ सजा लिए। जिला व नगर निगम प्रशासन ने दुकानों के बाहर फड़ लगाने से मना किया है।
विज्ञापन


दक्षिण थाने के सामने लगा रहा जाम
दक्षिण थाने के सामने सोमवार दोपहर को जाम के हालात बने रहे। ग्राहकों द्वारा दुकानों के सामने वाहन खड़े करने से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया। बड़े वाहन भी जाम में फंस गए।

गंदगी के लगे ढेर, अधिकारी बेखबर
फीरोजाबाद। होली जैसे प्रमुख त्योहार पर भी शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त  है। सुभाष तिराहा, बस स्टैंड, गांधीपार्क, सेंट्रल टाकीज, पुरानी तहसील के पीछे, लोहा मंडी, छोटा चौराहा, नई बस्ती, बड़ी छपैटी, स्टेशन रोड, करबला, सुहाग नगर, हिमायूंपुर, जैननगर, जलेसर रोड, बोधाश्रम, कोटला चुंगी सहित गली-मोहल्लों में गंदगी के ढेर नजर आ रहे हैं। यही नहीं शहर के प्रमुख मंदिरों के आसपास भी सफाई व्यवस्था बेहद खराब है। निगम के कर्मचारी कूड़ा उठाने भी आते हैं तो वह दोपहर के बाद। इसके चलते जाम लग जाता है।

हाइटेंशन लाइन के नीचे से हटा लें होलिका
फीरोजाबाद। होली के त्योहार पर सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत विभाग के अफसरों ने शहर का भ्रमण किया, जिसमें कई स्थानों पर हाइटेंशन लाइन के नीचे होलिका रखी नजर आईं। होलिका दहन के समय हादसा होने के डर से अधिकारियों ने हाइटेंशन लाइन के नीचेे रखी गई होलिका को हटाने का लोगों से आग्रह किया है।


ऐसो कहा मेरो भाग, पिया संग खेलो होरी
चौबान मोहल्ला में होली गायन के रंगारंग कार्यक्रम का लोगों ने देर रात तक लिया आनंद

अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद। चौबान मोहल्ला में रविवार की रात में होली गायन व वादन का रंगारंग कार्यक्रम हुआ। ढोलक की थाप व हारमोनियम की स्वर लहरियों के मध्य पारंपरिक होली का लोगों ने आनंद लिया।
होली गायन वादन का शुभारंभ विनायक चतुर्वेदी, भोलानाथ चतुर्वेदी, त्रिभांसू चतुर्वेदी ने होरी हो ब्रजराज दुलारे, बहुत दिनन से तुम मनमोहन फाग ही फाग पुकारे सुनाकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। वीरेंद्र बंसल ने ऐसो कहा मेरो भाग, पिया संग खेलो होरी सुनाया। शिवकुमार दक्ष ने रंग डालत लाज ना आई नंद के कुंवर कन्हाई। हबीब अहमद ने सुनाया ननदिया मोहि ना सताओ मैं तो बिरहा की मारी मरी सुनाकर वाहवाही लूटी।
होलीपुरा से आए संजय चतुर्वेदी, गिर्राज चतुर्वेदी, हरीकांत चतुर्वेदी, अरुण चतुर्वेदी, ब्रजेश पांडे ने मजीरों और ढोलक की थाप पर होरी खेलन आए हो तो खेलो भला, गारी ना देयो यशोदा के लला तथा होली आज जरै चाहे कालि जरै मेरों कुंवर कन्हाई मोहि आन मिले। संचालन हरीश चतुर्वेदी ने किया। प्रकाशचंद्र चतुर्वेदी बादशाह वकील, अर्जुन सिंह, केके चतुर्वेदी, अरविंद चतुर्वेदी, पीयूष चतुर्वेदी, अतुल चतुर्वेदी, शैलेंद्र कुमार, सत्येंद्र चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी, प्रवीन मिश्रा, सुदीप, शिवम चतुर्वेदी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें