फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष को जान से मारने की कोशिश, हमलावर फरार

Tue, 14 Jan 2020 10:39 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह जादौन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के टूंडला में सोमवार को न्यायालय जा रहे हिंदू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष पर कुछ युवकों जानेलवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की। उनके गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ भी ले गए। पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।   
विज्ञापन


नगर के पंचवटी कॉलोनी निवासी अधिवक्ता संजय प्रताप सिंह जादौन पुत्र श्यामवीर सिंह जादौन फिरोजाबाद न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं। वो हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष हैं। वो सोमवार की सुबह करीब पौने 10 बजे करीब अपने जूनियर ध्रुवराज सिंह निवासी टूंडली के साथ कार द्वारा न्यायालय जा रहे थे। 

फिरोजाबाद रोड स्थित महावीर उपवन कॉलोनी के सामने सर्विस रोड पर लाल रंग की पल्सर बाइक पर तीन सवार उनके पास आकर रुक गए। पल्सर सवारों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें कार से खींच लिया तथा मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान तीन बाइकों पर सात-आठ अन्य लोग भी वहां आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गला घोंटने की कोशिश

उन्होंने भी उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। गले में मफलर डालकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी चेन तोड़कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने जांच के बाद पप्पू दूधिया निवासी सरस्वती नगर को गिरफ्तार किया था, लेकिन उसे छोड़ दिया।  

टूंडला कोतवाली के एसएसआई प्रभाकर सागर ने बताया कि गाड़ी आमने-सामने आ जाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें मारपीट हुई है, लूट का आरोप गलत है। जांच के बाद विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जांच में दूधिया पप्पू या अन्य कोई भी दोषी होगा तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें