फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 का लड़का 20 की लड़की: बाल काटने वाले को दिल दे बैठी हिंदू युवती, ट्रेन में इस हाल में मिली; लव स्टोरी खत्म

Tue, 23 Sep 2025 08:39 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, टूंडला (फिरोजाबाद)

सार

वाकया दिल्ली के साउथ दिल्ली की एक कॉलोनी की है। युवती एक कॉल सेंटर में काम करती थी, और उसी रास्ते में एक हेयर सैलून पर काम करने वाले 16 वर्षीय किशोर मूल निवासी रामपुर से उसकी मुलाकात हुई। आते-जाते वे एक-दूसरे से बात करने लगे, और धीरे-धीरे मोबाइल पर बातचीत के बाद दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गए। 
विज्ञापन
पकड़े गए प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के एक कॉल सेंटर में काम करने वाली 21 वर्षीय युवती को 16 वर्षीय किशोर से प्रेम हो गया। दोनों ने साथ मिलकर नया जीवन शुरू करने का फैसला किया और घर से कहीं दूर ट्रेन से जा रहे थे, तभी टूंडला में उन्हें बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ लिया गया। रेलवे पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

आते-जाते करने लगे बातचीत
वाकया दिल्ली के साउथ दिल्ली की एक कॉलोनी की है। युवती एक कॉल सेंटर में काम करती थी, और उसी रास्ते में एक हेयर सैलून पर काम करने वाले 16 वर्षीय किशोर मूल निवासी रामपुर से उसकी मुलाकात हुई। आते-जाते वे एक-दूसरे से बात करने लगे, और धीरे-धीरे मोबाइल पर बातचीत के बाद दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गए। युवती 20 सितंबर को बिना बताए घर से चली गई थी, जिसके बाद उसके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पेंट्रीकार में पकड़े गए
सोमवार शाम को युवती अपने नाबालिग प्रेमी के साथ पूर्वा एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में सवार हो गई। टूंडला हेडक्वार्टर के टीटीई को शक होने पर उन्होंने दोनों से टिकट मांगा। टिकट न होने पर टीटीई ने ट्रेन में चल रहे जीआरपी और आरपीएफ स्कॉयड को सूचना दी। जीआरपी के उपनिरीक्षक कौशल किशोर और आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक सतीश कुमार ने दोनों को टूंडला स्टेशन पर उतार लिया। 

जानकारी मिलते ही पहुंच गये विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी
इसी दौरान विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों को युवती और उसके नाबालिग प्रेमी के अलग-अलग समुदाय से होने की जानकारी मिली तो वे भी स्टेशन पर पहुंच गए। बाद में आरपीएफ ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन

परिजनों को सौंपा गया
परिजनों के आने पर पूछताछ के बाद दोनों को उनके हवाले कर दिया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश गोस्वामी ने बताया कि ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रहे युगल को उतारा गया था, और बाद में उनके परिजनों के आने पर उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें