फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे क्रास कर रहे श्रमिक की मौत, हाईवे पर जाम

Fri, 17 Feb 2017 11:40 PM IST
फिरोजाबाद अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हाईवे क्रास कर रहे श्रमिक की मौत, हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना मक्खनपुुर क्षेत्र में हाईवे क्रास कर रहे श्रमिक की पायनियर ग्लास फैक्ट्री के समीप वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। श्रमिक की मौत के बाद आक्रोशित श्रमिकों ने एक घंटे तक हाइवे को जाम रखा। जाम के कारण वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। एसडीएम व सीओ शिकोहाबाद ने श्रमिकों की बात सुनी और शासन से मिलने वाली सुविधाएं दिलाने का भरोसा दिया।  
विज्ञापन


जनपद मैनपुरी थाना भोगांव क्षेत्र के गांव भैंसरोली निवासी मनोज (30) पुत्र अचंभे लाल कस्बा मक्खनपुर स्थित फैक्ट्री में काम करता था। शुक्रवार सुबह हाईवे को क्रास कर रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। आक्रोशित श्रमिकों ने कामकाज को बंद करके हाईवे को जाम कर दिया। हाईवे जाम होते ही
वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। दुर्घटना व जाम की सूचना मिलते थानाध्यक्ष मक्खनपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम लगाए खड़े श्रमिकों को काफी समझाने के साथ शव उठाने का प्रयास किया लेकिन गुस्साए श्रमिक कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे। एसडीएम शिकोहाबाद प्रेमचंद्र यादव व सीओ शिकोहाबाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। श्रमिकों का कहना था कि फैक्ट्री में शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से दिक्कत होती है। यदि व्यवस्था होती तो श्रमिक की मौत नहीं होती। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को शासन की ओर से मिलने वाली मदद का भरोसा दिया। एसडीएम के आश्वासन पर ही जाम खुल सका। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम कराने को जिला अस्पताल भेज दिया।  
विज्ञापन


वाहनों की लगी लंबी-लंबी कतारें
श्रमिक की मौत के बाद एक घंटे हाईवे जाम होने के कारण वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी दिखाई दीं। जाम के दौरान ही स्कूलों की छुट्टी हो गई। इस कारण जाम की स्थिति और भी खतरनाक हो गई। वाहनों की तो कतार शिकोहाबाद तक तथा दूसरी ओर दबरई तक लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें