फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जसराना तहसील में हुई सर्वाधिक बारिश

Mon, 12 Aug 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में सोमवार को जसराना तहसील क्षेत्र में सबसे अधिक 42.20 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। जबकि जिले में औसतन 17.31 मिलीमीटर बारिश हुई है। जिले में रुक-रुककर बारिश होने का क्रम चलता रहा। आसमान में घटाएं घिरी रहने के कारण लोगों को गर्मी एवं उमस से राहत मिल गई है। पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कब घटाएं घिरें और बारिश होने लगे पता ही नहीं चल रहा है। रविवार की तरह सोमवार को भी रुक-रुककर बारिश का क्रम चलता रहा। बारिश के चलते लोग भीगने को मजबूर हो गए। इस दौरान कई बार निचले इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश का पानी भरने के कारण आवागमन में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक रक्षाबंधन के मौके पर राखी आदि की दुकानों के फड़ सजाने वाले दुकानदारों को हो रही है।
विज्ञापन

बारिश के कारण वह अपनी दुकानों को सही ढंग से नहीं लगा पा रहे है। सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से लगे संयंत्र में जो बारिश रिकार्ड की गई उसके हिसाब से देखें तो जसराना क्षेत्र में सबसे अधिक बारिश हुई है। टूंडला क्षेत्र में सबसे कम बारिश हुई है।
विज्ञापन




औसतन बारिश एक नजर में
जिला मुख्यालय -15.20 मिलीमीटर
फिरोजाबाद -21.00 मिलीमीटर
शिकोहाबाद -19.10 मिलीमीटर
सिरसागंज -4.30 मिलीमीटर
टूंडला -2.00 मिलीमीटर
जसराना 42.20 मिलीमीटर

औसतन बारिश-17.30 मिलीमीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें