यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट ने एक साथ परिणाम घोषित कर नए नया इतिहास रच दिया। बंपर रिजल्ट आने से छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल दिखा। देहात क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को दबदबा रहा। फिर से बेटियों ने बाजी मार ली। जनपद में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 74.32 प्रतिशत रहा। जबकि इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 77.77 रहा जो पिछले साल की अपेक्षा काफी कम रहा।
परीक्षा परिणाम को जानने के लिए छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित दिखे। विद्यार्थी दोपहर होते ही साइबर कैफे और कालेजों की ओर रुख करते हुए दिखाई दिए। 12 बजते ही धड़कने तेज हो गईं। इंटर का परीक्षा परिणाम 12.55 मिनट पर आया। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम करीब 1.30 बजे आया। परीक्षा परिणाम जानने के बाद छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पडे़। कई चेहरे निराश दिखे। इंटरमीडिएट की परीक्षा में पंजीकृत 50448 छात्र छात्राओं में से कुल 39,238 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। जबकि 8696 प्रतिशत परीक्षार्थी फेल हो गए। इसमें फर्स्ट आनर के साथ 4370 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। पीडीएल 422 बच्चों की आई है। जबकि 2092 छात्र छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, हाईस्कूल की परीक्षा में पंजीकृत 61,272 छात्र छात्राओं में से कुल 45,541 स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए। जबकि 8,978 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
इंटरमीडिएट का विवरण
पंजीकृत 50,448
उत्तीर्ण 39,238
अनुत्तीर्ण 8696
फर्स्ट 16,742
फर्स्ट आनर 4370
सेकेंड 15,904
थर्ड 2222
हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम
पंजीकृत 61272
उत्तीर्ण 45541
अनुपस्थित 8978
अनुत्तीर्ण 316
इंटर की परीक्षा में टाप टेन मेधावी
नाम प्रतिशत कालेज
रिशांकी कुलश्रेष्ठ 96.6 गार्डेनिया इंका शिकोहाबाद
ओमकार सिंह 96.2 गुरुदयाल सिंह इंका नगलसुख
प्रियंका 96.0 गार्डेनिया इंका, शिकोहाबाद
शिखा चौहान 96.0 राणा प्रताप इंका, भौडे़ला
नीलेश 95.6 शिव बल्लभ कॉलेज द्वारिकापुर
प्रियंका 95.4 शिव बल्लभ कॉलेज द्वारिकापुर
आकंाक्षा 95.0 ओडीवी इंटर कालेज, टूंडला
शिल्पी 94.6 रागी इंटर कालेज चनौरा
रिचा 94.6 गौरीशंकर इंटर कालेज
अंकित कुमार 94.6 राधा मोहन फरसैया इंका कॉलेज
मोबाइल पर रिजल्ट, साइबर कैफे तक दौड़
फीरोजाबाद। परीक्षा परिणाम आया तो दोपहर में छात्र छात्राओं ने पहले मोबाइल पर अपना और दोस्तों का परिणाम देख लिया। प्रिंट आउट के लिए छात्र छात्राओं में साइबर कैफे की ओर दौड़ लगना शुरू कर दी। साइबर कैफे पर भी भीड़ नजर आई।
मिठाई की दुकान पर भीड़
लाड़लों का परिणाम जानने के लिए हर अभिभावक खुश नजर आए। परिणाम देखने के बाद मिठाई की दुकान पर भीड़ नजर आने लगी। स्कूलों में भी मेधावियों का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया गया।