फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएचएसएसपी कर्मचारियों की 30 सितंबर से होंगी सेवाएं समाप्त, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपीएचएसएसपी (उत्तर प्रदेश हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथनिंग प्रोजेक्ट) से आउटसोर्सिंग पर भेजे गए संविदाकर्मियों की 30 सितंबर को सेवाएं खत्म करने के आदेश दिए हैं। जिला अस्पताल में करीब 80 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट के बादल हैं। शासन ने कर्मचारियों को नोटिस भेज दिया है। इन संविदाकर्मियों की सेवाएं समाप्त होने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं भी गड़बड़ा जाएंगी।
विज्ञापन

यूपीएचएससपी ने वर्ष 2016 में जिला अस्पताल में कई पदों पर करीब 80 कर्मचारियों को तैनात किया था। इसके बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं में काफी सुधार आया था। रजिस्ट्रेशन क्लर्क, वार्ड ब्वाय, पैथॉलॉजी, स्टाफ नर्स सहित अन्य पदों पर कर्मचारी तैनात किए गए।
बाद में इनकी सेवाएं समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया था। कुछ महीना पहले विरोध प्रदर्शन और चुनाव को देखते हुए शासन ने संविदाकर्मियों की छह महीने सेवाएं बढ़ा दी थीं और इनको दूसरी नौकरी तलाशने का समय दे दिया था। उस समय भी स्पष्ट कर दिया था कि 30 सितंबर को सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। यह तिथि नजदीक आ रही है, इसक साथ ही संविदा समाप्ति का नोटिस फिर कर्मचारियों को मिल गया है।
विज्ञापन

यूपीएचएसएसपी कर्मचारियों की 30 सितंबर को सेवाएं समाप्त करने के लिए नोटिस आना शुरू हो गए हैं। छह माह पूर्व इन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी थीं, मगर पुन: छह महीने के लिए सेवाएं बढ़ा दी थीं। अब शासन का जैसा भी निर्णय होगा, उसका पालन किया जाएगा।
डॉ. आरके पांडेय, सीएमएस
कर्मचारियों को सता रही चिंता
- फार्मासिस्ट कृष्ण कुशवाह ने कहा कि संविदा समाप्ति का नोटिस तो मिला है। 15 सितंबर तक देखते हैं कि क्या फाइनल निर्णय रहता है। नौकरी जाएगी तो थोड़ी बहुत दिक्कत तो सामने आएंगी।
रजिस्ट्रेशन क्लर्क दिलीप कुमार ने कहा कि सेवाएं समाप्त करने के लिए नोटिस आया है। स्पष्ट कह दिया है कि नौकरी तलाश कर लो। नई नौकरी तलाशने में दिक्कतें तो आती हैं। भविष्य को लेकर मन में थोड़ा तनाव भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें