फिरोजाबाद। कोरोना-19 वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु हो रहे प्रयासों के तहत जरूरत मंदों को विधिक सहायता प्रदान करने के लिए टोल फ्री नंबर एवं नामित अधिवक्ताओं के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उक्त नंबर जारी किए गए। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीमा कुमारी द्वारा इस आशय की जानकारी दी गई। प्राधिकरण सचिव के अनुसार समूचे देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को विधिक सेवा उपलब्ध कराया जाना है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-419-0234 जारी किया गया है। उक्त हेल्पलाइन नंबर पर सुश्री शशिकला पांडे मोबाइल नंबर 9450019664 एवं दीपांशु दास मोबाइल नंबर 9451321172 के अतिरिक्त दुष्यंत कुमार मिश्रा के मोबाइल नंबर 9415424592 पर कॉल कर विधिक सहायता व सलाह ली जा सकती है।