फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारी के पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

विज्ञापन
शिकोहाबाद में परीक्षण के लिए लाए गए कर्मचारी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शुक्रवार रात को एक साथ 11 कोरोना संक्रमित मिलने से शहर में मचा हड़कंप। संक्रमित लोगों में एक सरकारी कर्मचारी होने के कारण कर्मचारी के संपर्क में आए अधिकारी और कर्मचारियों के नमूने भी लिए गए। सभी को जांच के लिए शिकोहाबाद अस्पताल में लाया गया। संक्रमितों में एक मीडियाकर्मी भी शामिल। बढ़ाए जा सकते हैं हॉटस्पॉट एरिया। शहर के नए इलाकों में पुलिस ने कराई बैरीकेडिंग। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर बरती जा रही सख्ती। मंडलायुक्त अनिल कुमार और आईजी ए सतीश गणेश ने की बैठक। डीएम चंद्रविजय सिंह ने कहा कि जो सरकारी कर्मचारी पॉजिटिव मिला है। उसके हॉटस्पॉट एरिया में किसी के संपर्क में आने की आशंका है। कर्मचारी के संपर्क में रहे करीब चालीस अधिकारी और कर्मचारियों की जांच कराई जा रही है। जरूरत पड़ने पर इन्हें क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें